चंदौली, मार्च 14 -- चकिया। नगर से सटे मोहम्मदाबाद गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गांव निवासी संजय सिंह चंदेल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से घर में रखा भूंसा और किराएदारों की कैरेट में रखे फल जलकर नष्ट हो गये। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। संजय सिंह चंदेल का आरोप है कि उनके घर में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...