अज्ञात कारणों से गुमटी की दुकान में लगी आग, सामान जल कर राख
मिर्जापुर, मार्च 6 -- हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लगने से गुमटी में रखा परचून का सामान जल कर राख हो गया। राजे की तरह शाम को राकेश पाल ने अपनी दुकान बंद कर पांच सौ मीटर दूर स्थित अपने घर चला गया। रात में खाना-पीना खाकर दुकानदार घर में परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। भोर में नींद खुलने पर देखा तो गोमती में रखा सामान जल रहा था। शोर-शराबा मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोमती में लगी आग बुझाने में जुट गए,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़त राकेश ने बताया कि गुमटी में साबुन, तेल,चीनी, आटा, चावल आदि सहित गृह उपयोगी सामाग्री बेचते हैं। होली के त्योहार को देखते हुए लगभग एक लाख रुपये का सामान रखा था। शाम को गुमटी बंद कर 500 मीटर दूर अपने घर में दुकान दार सोने चले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.