अज्ञात कारणों से किसान ने फांसी लगाकर की आत्माहत्या
अयोध्या, जून 18 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवा महोला मजरे हरीपुर में 47 वर्षीय किसान ने बुधवार की रात टीनशेड में लगी बल्ली के सहारे अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लिया। इस दौरान घर पर वह अकेला था और पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम नयन कोरी (47 वर्ष) पत्नी व बच्चों के साथ घर पर रहता था। वहीं पुत्री आंचल (छह वर्ष) उसकी पत्नी के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में रिश्तेदारी में जन्मदिन के कार्यक्रम में गई हुई थी। बेटा लवकुश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बुधवार को राम नयन अकेले घर पर था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के टीनशेड में लगी बल्ली में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता हुआ दिखाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.