अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी आग,लाखों के सामान नष्ट
मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर,संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र की चौबे टोला स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपये मूल्य के एसी,कूलर,फ्रीज जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने लगतार दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर के वसलीगंज निवासी संतोष कुमार की चौबे टोला में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रोज की तरह संतोष शनिवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चलते गए। सुबह अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। धुंआ उठने पर आसपास के लोगों ने संतोष को दुकान में आग लगने की सूचना दी। संतोष अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही दुकान पर पहुंचे। तब तक आग विकाराल रूप ले चुकी थी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगातार दो घंटे तक पानी उड़ेल कर किसी तरह से आग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.