लखीमपुरखीरी, जून 15 -- थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मल्लपुर गड़रिया निवासी दीपक की 21 वर्षीय बेटी शिवानी ने शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.