लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरखेरवा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरखेरवा निवासी 24 वर्षीय आकाश वर्मा ने मंगलवार की देर रात घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह तब हुई जब आकाश कमरे के बाहर नहीं निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.