चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित भैरो पागा मार्ग में संतोषी माता मंदिर के पास अज्ञात कारणों के चलते युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोस्तों से जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी राज कुमार रैक्वार के 20 वर्षीय बेटे यश रैक्वार गुरुवार को सुबह परिजनों को बिना कुछ बताए ही घर से चला गया था। काफी देर तक नजर आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर यश ने सुबह करीब नौ बजे भैरो पागा के समीप संतोषी माता मंदिर के पास गुजर रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोस्तों ने फोन के जरिए परिजनों को यश के ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखत...