अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना भीरा क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की देर रात जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भीरा क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी रामू की 32 वर्षीय पत्नी राधा ने शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार की सुबह राधा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति रामू ने बताया कि शादी को करीब 18 शाल हो गए हैं, तीन बच्चे, जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। उसने यह कदम क्यों उठाया जानकारी नहीं है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.