चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रामनगर में शुक्रवार को सुबह अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने जान दे दी। मौत की मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।कस्बा रामनगर निवासी बुधराज की 16 वर्षीया बेटी गोपी ने संदिग्ध परिस्थिति में घर पर रस्सी के फंदे में झूलती सुबह मिली। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मृतका के बुधराज का कहना है कि वह चार दिन पहले पत्नी रन्नू देवी के साथ बहन के यहां भांजी की शादी में राजापुर थाना क्षेत्र के गांव धौरहडा चीकट लेकर गया था। घर में दो बेटियां गोपी देवी, दिव्या देवी तथा दो बेटे कार्तिक, कृष्णा थे। बड़ी बेटी नीलू ससुराल में थी। सुबह बेटी गोपी से फोन पर बात हुई थी। वह हालचाल ठीक बता रही थी। करीब दो घंटे बाद घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.