रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर मगनपुर सरकारी तलाब के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में रोला गांव निवासी राजकुमार तुरी पिता स्व धनेश्वर तुरी गंभीर रुप से घायल हो गया। वह अपनी मोटरसाइकिल से मगनपुर आया था। तालाब के समीप एक अज्ञात एम्बुलेंस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया। यहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से एक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर इधर दुर्घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...