अज्ञात आटो चालक के खिलाफ मुकदमा
भदोही, जून 24 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाने में बाइक सवारों को धक्का मारने के मामले में आटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। वाहन नंबर क आधार पर उसकी तलाश पुलिस कर रही है। कोइरौना थाना क्षेत्र के पनरसी गांव निवासी दिनेश गौतम ने तहरीर दिया। कहा कि 21 जून को भतीजा बलजीत कुमार भतीजी खुशबू को लेकर बाइक से अपनी बुआ के यहां जा रहा था। दिन में करीब सवा एक बजे सोनपुर गांव में आटो चालक ने बाइक में धक्का मार दिया था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 के जवानों ने एंबुलेंस से इलाज को सीएचसी में भेजा जहां पर आराम ना मिलने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को आटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.