बांका, मार्च 15 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रत्तोचक नवटोलिया गांव में शनिवार की शाम सात बजे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर किसान सुरेंद्र प्रसाद सिंह(65) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली किसान के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो अपराधी फरार जो गए। बताया जाता है की पुराने भूमि विवाद की रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया की पुराने भूमि विवाद में ही वृद्ध किसान की हत्या की गई है। दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारी है। बताया की गोली मारने वाले दोनों व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गोली मारने वाले दोनो...