मोतिहारी, अप्रैल 24 -- कल्याणपुर। बाइक सवार छह अपराधियों द्वारा कोटवा थाना के हसनपुर निवासी आदम अंसारी से बुधवार की रात बाइक, मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो जाने को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। आवेदन के अनुसार कल्याणपुर बजार से लौटने के दौरान परसौनी श्मशान घाट के निकट दो बाइक से पांच से छह व्यक्ति उतरे उनकी बाइक , मोबाइल व पाकेट से नकदी 4500 छीनकर सेमरा बजार की तरफ भाग गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पराली जलाने का आरोप लगा तीन भाइयों को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.