दुमका, मई 28 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी से आभूषण सहित नगदी की छिनताई कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पर्वतपुर निवासी संजय वर्मा शिकारीपाड़ा बाजार में जेवरात की दुकान चलाते हैं जो बीते रात लगभग 8 बजे अपनी दुकान बंद करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉलेज मोड़ के पास घात लगाए बैठे तीन बाइकों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें अचानक घेर लिया और पिस्तौल तान दी।

घटना का विवरण अपराधियों ने हथियार के बल पर संजय वर्मा के साथ सरेराह मारपीट की और उनके पास मौजूद लगभग आठ हजार रुपये नकद और करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात जबरन छीन लिए। बदमाश इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पीड़ित का एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के जरूरी कागजात ...