गया, मार्च 19 -- आमस थाना क्षेत्र के कुड़ासीन गांव के पास शेरघाटी-इमामगंज रोड पर गुरुवार शाम अज्ञात अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी से करीब छह लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही आमस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, हालांकि तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार, बांकेबाजार थाना क्षेत्र के छकरबंधा टोला पिछुलिया निवासी अनुज कुमार बाइक से गया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दो अपाची बाइक पर सवार करीब आठ अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और रुपये लूट लिए। पीड़ित ने भाग रहे अपराधियों का वीडियो भी बना लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के बयान में बार-बार बदलाव हो रहा है और लूटी गई रकम को लेकर भी स्पष्ट जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.