खगडि़या, अप्रैल 26 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरवा धार बहियार में पुलिस द्वारा एक अज्ञात अधेड़ महिला के बरामद शव का शनिवार को चौथे दिन भी पहचान नहीं ंहो सकी। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को सूचना पर चित्रगुप्तनगर पुलिस एक मक्के की खेत से महिला के शव को बरामद किया था। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जतायी थी। महिला के शव से बदबू आ रही थी। लोगों ने पुलिस को घटना तीन दिन पहले की बतायी थी। इधर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पहचान नहंी होने पर 72 घंटे की अवधि पूरी होते ही 26 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...