कौशाम्बी, मार्च 28 -- सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालात इतना बिगड़ गए कि लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़े-बड़े ड्रमों को लादकर पहुंच गए और पेट्रोल-डीजल भरवाकर घरों में डम्प करना शुरू कर दिया। इजरायल-अमेरिका का ईरान से चल रहे युद्ध को लेकर पेट्रोल डीजल की किल्लत होने की अफवाहें लगातार फैल रही हैं। यह अफवाह शनिवार की सुबह अजुहा नगर पंचायत के लोगों में घर कर गई। इतना ही नहीं कुछ दिनों से पेट्रोल पंप पर ईंधन की सप्लाई भी अनियमित बनी हुई है। इसे लेकर शनिवार की सुबह से ही कस्बा स्थित सभी पेट्रोल पम्पों पर लोग ट्रैक्टर में बड़े-बड़े ड्रम लेकर पहुंच गए। इससे पेट्रोल पम्पों पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आम बाइक और कार सवारों को लंबी कतारों में खड़े रहने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.