कौशाम्बी, फरवरी 5 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गृह जनपद कौशाम्बी के चार दिवसीय प्रवास पर थे। इस दौरान बुधवार की रात वह अपने भतीजे रवि मौर्य के विवाह में भी शामिल हुए। अन्य कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गुरुवार को वह सड़क मार्ग से होते हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। अजुहा कस्बे में फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा एवं अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर के दर्जनों व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, रंजीत केसरवानी, चुन्नू केसरवानी, अमन कुमार, एसपी मौर्य, पवन कुमार, चंद्रपाल, रमेश केसरवानी, कपूर चंद केसरवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.