कौशाम्बी, मई 21 -- नगर पंचायत अजुहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथा व्यास कृपा शंकर महाराज ने वामन चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विस्तार से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि के अभिमान का अंत किया और देवताओं की रक्षा की। वामन चरित्र मानव जीवन में त्याग, दान और विनम्रता का प्रतीक है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। यह भी पढ़ें- चौबे गांव में भागवत कथा जारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उ...