कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर चार में कांशीराम कॉलोनी है। इसी के पास टाउन एरिया प्रशासन अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करा रहा है। निर्माण स्थल के ठीक बगल में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कस्बे के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी ईओ रश्मि सिंह को हुई तो वह गंभीर हो गईं। गुरुवार को ईओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही जेसीबी मशीन मंगवाकर प्रशासनिक टीम की निगरानी में अवैध रूप से डाली जा रही नींव को ध्वस्त करवा दिया। कार्रवाई से कब्जेदार के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी तरह का कोई विशेष विरोध नहीं हुआ। ईओ ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई...