अजुहा बाजार गई किशोरी गायब, केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 21 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की दोपहर को अजुहा बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। किशोरी की खोजबीन चालू हो गई। किशोरी को नात-रिश्तेदारियों में सभी जगह खंगाल डाला गया, लेकिन सुराग नहीं लगा। किशोरी की मां ने फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के चितनपुर गांव निवासी कल्लू पाल पुत्र सूरजपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि कल्लू पाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.