कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। गर्मी को देखते हुए अजुहा के नागरिकों ने बैठक के बाद नगर पंचायत से शव फ्रिजर की व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि कई मामलों में देखा गया है कि फ्रिजर न होने की वजह से शव को सुरक्षित करने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यह जरूरी है। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।अजुहा के नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो परिजन दूर-दराज से आने वाले रिश्तेदारों का इंतजार करते हैं, लेकिन भीषण गर्मी में कुछ ही घंटों के भीतर शव की स्थिति खराब होने लगती है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: भीषण गर्मी में कजरा व पीरी बाजार में प्याऊ की व्यवस्था नदारद, लोगों को हो रही भारी परेशानी दुर्गंध फैलने ...