अजुहा नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी
कौशाम्बी, जून 1 -- शासन स्तर पर नगर निकाय प्रशासन में किए गए फेरबदल के तहत नगर पंचायत अजुहा को नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत अजुहा में तैनात अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें नगर पंचायत तंबौर, जनपद सीतापुर में तैनात किया गया है। जारी आदेश में सुभाष चंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी सूचना शासन एवं नगर निकाय निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं इससे पूर्व जारी आदेश के तहत नगर पंचायत बलदेव के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को नगर पंचायत अजुहा के रिक्त पद पर तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- मुकेश कुमार बने गोला के ईओ यह भी पढ़ें- संजय कुमार होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.