अजीम प्रेमजी विवि में 29 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई
रांची, जुलाई 26 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का अत्याधुनिक विश्वविद्यालय 29 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फाउंडेशन के राज्य प्रमुख राकेश तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ बीएड, एमबीए, एमबीबीएस, एमएस, एमडी सहित कई उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। यहां करीब सात हजार छात्रों के अध्ययन की व्यवस्था होगी। स्थानीय और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। प्रवेश के लिए फाउंडेशन की निर्धारित परीक्षा पास करनी होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इटकी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा। यह भी पढ़ें- क्लास से पहले शानदार वेलकम, IIT मद्रास ने नए छात्रों के लिए लॉन्च की फ्रेशर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.