रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड द्वारा युवा झारखंड 'प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास' की सोच के साथ भाग ले रहा है। इस अवसर पर विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, यह खुशी की बात है कि राज्य अपने विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड राज्य में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है। राज्य सरकार से हमें निरंतर सहयोग और एक सक्रिय व सकारात्मक दृष्टिकोण का अनुभव हुआ है। हमारा अनुभव बहुत अनुकूल रहा है। मैं भारत और दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत करता हूं कि वे झारखंड में निवेश करने पर विचार करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.