हापुड़, अगस्त 13 -- अपनी जान को गवाने वाले अजीम की मौत के तीन जिम्मेदार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर के लालूवाला निवासी इंतजार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि उनका बेटा अजीम पिकअप गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया कि आठ दिन पूर्व उनका बेटा पिकअप गाड़ी को लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो साइड में खड़े ऑटो से उसके बेटे की गाड़ी की साइड़ लग गई। इसी बात से नाराज ऑटो चालक फरमान, ऑटो में सवार यात्री मनीष, अंकित, लोकेश, शिवम निवासी गांव बझैड़ा खुर्द थाना पिलखुवा ने तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अजीम पर जानलेवा हमला कर दिया...