रामपुर, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई। अजीमनगर थाने में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक मतदान कराने की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के दौरान एसएसआई राजकुमार, चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार, चौकी इंचार्ज उत्तम मलिक, उप निरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक विकास राजपूत के अलावा थाना एवं चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.