रामपुर, फरवरी 17 -- सैदनगर। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर की पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अजीमनगर पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्तों में मुरादाबाद के सिरसमा दोराहा निवासी नूर आलम और अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव निवासी फिदा अली शामिल हैं। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पकड़े गए दोनों अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...