नई दिल्ली, जुलाई 15 -- भारतीय सिनेमा की ऑडियंस आज ज्यादा से ज्यादा ऑथेन्टिक और ऑरिजनल फिल्मों की डिमांड कर रही है। हालांकि बीच में एक लंबे वक्त तक सिर्फ एक ही नपे-तुले ढर्रे पर बनाई गई फिल्मों को ही लोगों ने प्यार दिया है। हालांकि बात अगर 70-80 के दशक की करें तो उन दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर्स ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव होने की कोशिश कर रहे थे। आज हम आपको ऐसी ही एक बहुत यूनिक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। आज अगर इस तरह की फिल्म बनाई जाए, तो ज्यादा संभावना इस बात की है, कि यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाएगी, लेकिन उन दिनों इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाढ़ दिए थे। बल्कि सच तो यह है कि अगर आपने गलती से कभी इस फिल्म की क्लिप्स रील्स में देखी होंगी तो शायद कोई क्रिंज पिक्चर समझकर आगे बढ़ गए होंगे। ज्यादातर लोग अभी भी इसे बहुत अजीब फिल्म समझ...