अजीत शाही तीसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- सरैया। गोरीगामाडीह पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार की शाम मतगणना हुई। अजीत शाही को 305 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल चौधरी को 199 मत मिले। वहीं, 9 मत रद्द घोषित किए गए। इस प्रकार अजीत शाही ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 106 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा। परिणाम घोषित होते ही अजीत शाही के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- प्रखंड के 10 पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.