मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को दिन खास रहा। यहां आमंत्रण राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का जोश भी देखते ही बन रहा था। पहले ही मैच में यूपी के लिए अजीत बाबू ने शतक ठोका। जिसके दमपर टीम ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को मात देकर दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। दिन का पहला मैच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 237 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से अजीत बाबू ने 131 और चंदन कुमार ने 68 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं उत्तराखंड की ओर से देवेन्द्र ने एक विकेट प्राप्त लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम मात्र 148 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। उत्तराखंड टीम की...