जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर। लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष आखिरकार बुधवार की रात में घोषित कर दिया गया। शाहगंज के निवासी एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अजीत प्रजापति को शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की तरफ से जारी की गई 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची में जौनपुर का भी नाम है। यहां से अजीत प्रजापति को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इससे पहले यहां दो बार से पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष थे। अजीत पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह जिला मंत्री भी रहे हैं। उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है। बताया जाता है कि इनका संबंध संघ से भी रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.