गया, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन से प्रखंड के एनडीए के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना जताई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, युवा मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, हम अध्यक्ष अजमत खान, एकराम खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामबरन कुमार ने कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व का अभाव उत्पन्न हुआ है। अजीत पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण, प्रशासनिक दक्षता एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण के साथ महाराष्ट्र की सेवा की। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.