गया, फरवरी 6 -- हाल ही में विमान हादसे के शिकार हुए महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के लिए पिंडदान किया गया। बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को फल्गु के घाट पर पिंडदान के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र से लाए गए अस्थि कलश को मोक्षदायिनी में प्रवाहित भी किया गया। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत अनंतराव पवार के अस्थि कलश के साथ एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव राणा रणवीर सिंह शुक्रवार की दोपहर विष्णुपद इलाके के फल्गु के घाट पर पहुंचे। संगत घाट पर अजीत पवार की बड़ी तस्वीर व अस्थि कलश रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। फल्गु के संगत घाट पर पंडित सच्चिदानंद शास्त्री के आचार्यत्व में राणा रणवीर सिंह ने पिंडदान व श्रद्धांजलि सभा कर अजित पवार की आत्मा की शांति की कामना की। एक दिनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.