नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- NSA अजीत डोभाल पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार में डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि पहले NSA का पद जूनियर होता था। खास बात है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सवाल किया है कि भारत सरकार में विदेश नीति कौन चला रहे हैं? साथ ही कहा, 'आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश नीति कौन चला रहा है। एक तरफ तो हमने देखा है कि जयशंकर जी हैं, बहुत अनुभवी हैं, IFS अधिकारी हैं। एक तरफ डोभाल साहब हैं, जो 10 साल से सुरक्षा सलाहकार का काम कर रहे हैं। हमारे समय डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधान...