अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बता ठगता था फर्जी IAS, घर पर हिरण और बारहसिंगा के सींग; टेस्ला की कार भी मिली
निज संवाददाता, अगस्त 10 -- बिहार में फर्जी IAS मनीष कुमार ने कई लोगों को ठगा। हैरानी की बात है कि वो खुद को अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था। खुद को आईएएस बताकर रौब गांठने वाले मनीष गुप्ता के आवास से छापे में हिरण और बारहसिंगा के सींग, टेस्ला की ड्राइवरलेस कार, 29 अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब और कई डिजिटल उपकरण मिले हैं। पुलिस और डीआईयू ने खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित मनीष के आवास पर शनिवार को छापा मारा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी भानुप्रताप सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मनीष गुप्ता ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसकी संपत्ति के आकलन के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से भी सहयोग लिया जायेगा। एसपी ने बताया कि जमालपुर का रहने वाला मनीष गुप्ता लंबे समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.