अजीत और आशु का करमपुर में हुआ सम्मान
गाजीपुर, सितम्बर 17 -- खानपुर। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले अजीत यादव और आशु मौर्य का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिस मैदान पर दोनों खिलाड़ियों ने हॉकी की शुरुआती बारीकियां सीखी थीं, उसी मैदान पर सम्मान पाकर उनके साथियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में अजीत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल किए, जबकि आशु मौर्य ने दो गोल दागे। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे दोनों खिलाड़ियों का स्टेडियम में गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस दौरान अजीत यादव ने युवा खिलाड़ियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.