नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी के चीफ अजीत अगरकर पर अगले दो दिन में एक बड़ा फैसला ले सकती है। अजीत अगरकर का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है, जो पहले ही 3 महीने बढ़ाया गया था। ऐसे में बीसीसीआई अगले 48 घंटे में अगरकर के भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकती है। इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है। वर्ल्ड कप 2027 और उसके आगे के टूर्नामेंट्स पर इसका असर देखने को मिल सकता है। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के अधिकारी पिछले दो महीनों से सिलेक्शन कमिटी के साथ 'कोल्ड वॉर' में शामिल हैं। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि अगरकर अगले 48 घंटों में BCCI के कुछ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं, जिसमें अपने एक्सटेंशन के साथ-साथ टीम इंडिया के आगे के 'रोडमैप' पर चर्चा कर सकते हैं। बोर्ड को उम्मीद है ...