नई दिल्ली, मार्च 20 -- 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी एक साल का समय है लेकिन भारत के 20 संभावित खिलाड़ियों का अनुमान लगाया जा चुका है और पांचों राष्ट्रीय चयनकर्ता 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में इन खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में एस एस दास, आर पी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा हैं। विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 अक्टूबर नवंबर में होगा।अपने बेस में मैचों के दौरान मौजूद रहेंगे चयन समिति के सदस्य अपने-पने बेस में मैचों के दौरान मौजूद रहेंगे जबकि बाकी मैच टीवी पर देखेंगे। आईपीएल के पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सीनियर अधिकारियों ने इन अट...