नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अगरकर ने बुधवार को नई दिल्ली में मौजूदा कार्यकाल की आखिरी चयन बैठक में हिस्सा लिया था। उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई उनके स्थान पर नए अध्यक्ष की तलाश कर सकता है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कई रिपोर्ट में सामने आया है कि बोर्ड मुख्य चयनकर्ता के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहा है। हालांकि सैकिया ने कहा है कि बोर्ड के पास अब भी अगरकर के भविष्य पर निर्णय लेने के लिए 15 दिन बचे हैं। यह भी पढ़ें- संजू को ड्रॉप करने के फैसले पर बोले गंभीर, कहा- शायद करियर का सबसे कठिन फैसला थाबीसीसीआई सचिव ने दिया बयान सैकिया ने बीसी...