औरैया, दिसम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की दो घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहली घटना दलेलनगर इलाके की है, जहां शबाना पत्नी यतीन ने तहरीर दी कि वह बीते 29 दिसम्बर को पुराने घर से लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर उनके पुत्र जुनैद ने बीच-बचाव किया, लेकिन उन्हें भी पीटा गया। दूसरी घटना उसी क्षेत्र के दलेलनगर गांव के खलीक पुत्र जहीर अहमद के साथ हुई। खलीक अपने गांव स्थित विद्यालय से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ नामजद युवकों ने उन्हें रोका और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। दोनों मामलों में पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी युवकों की पहचान और गिरफ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.