औरैया, मार्च 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में रोजाना लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। सुबह से शाम तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार दोपहर को भी कस्बे के मुख्य मार्गों पर भारी जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस गईं। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इस दौरान बच्चों से भरी स्कूली बसें, ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़कों पर फंस जाते हैं। जाम के कारण स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में बढ़ते वाहनों की संख्या और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.