औरैया, मई 27 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी स्वर्गीय संतोष नारायण मिश्रा के नाती अभियुपांग मिश्रा उर्फ शानू का चयन भारतीय अंडर-19 बास्केटबॉल टीम में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शानू की इस उपलब्धि को अजीतमल और औरैया जनपद के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। शानू वर्तमान में गाजियाबाद स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उन्होंने ट्रिपल टेक बास्केटबॉल अकादमी में कोच प्रदीप तोमर के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में स्थान मिला है। शानू के पिता प्रशांत मिश्रा मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्लांट पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं। चयन के बाद शानू इन दिनों कोलंबो में भारतीय टीम का प...