रामपुर, जून 4 -- रामपुर। ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार देर रात दूसरा मुकाबला अजीतपुर 11 और चौबर्स इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह, फरमान, इकबाल एवं यशपाल रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चौबर्स इलेवन की टीम 19 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। चोबर्स 11 की ओर से दीपांशु यादव ने 27 गेंदों में 20 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी अजीतपुर 11 की टीम ने 18.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए मुकाबले में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। यह भी पढ़ें- न्यू लाइट क्लब ने आजाद क्लब को नौ विकेट से हरा...