संभल, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत पुराण कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन साध्वी पूजा शास्त्री ने परीक्षित मोक्ष, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे मार्मिक प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव निवासी विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कथा का आयोजन कराया। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, कल्याण सिंह यादव, राकेश कुमार, हरिओम शर्मा, नीरज शर्मा शास्त्री, रामवीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.