अजीजपुर के जंगल मे विद्युतकर्मी पर हमला, बदमाशों ने बरसाई लोहे की रॉड
शामली, जून 12 -- चौसाना। खोड़समा बिजली उपकेन्द्र के अन्तर्गत अजीजपुर मे विद्युत लाइन मे फाल्ट होने के कारण पेट्रोलिंग कर रहे लाईनमैन शोभाराम पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पीडित का आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया। शोर सुनकर साथी लाइनमैन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलावस्था में पीड़ित लाइनमैन को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित उपचाराधीन है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा में स्थित बिजली उपकेन्द्र पर रात्रि करीब दस बजे अजीजपुर के आसपास फाल्ट होकर आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली। इस पर संविदकर्मी शोभाराम,जयविंद्र व जयपाल अलग अलग बाइको पर सवार होकर जंगल मे पेट्रोलिंग करने लगे। कुछ समय के बाद शोभाराम ने पाया कि रमेश पुत्र आशाराम की टयूबवैल वाली लाइन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.