अजित बने कांग्रेस जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी
गढ़वा, जून 30 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा खरौंधी निवासी युवा कांग्रेस नेता अजित दुबे उर्फ लिटिल दुबे को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। अजित एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय रामसूरत दुबे कांग्रेस पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा बनाए रखी और कभी भी किसी अन्य दल का दामन नहीं थामा। वह जनता की सेवा तथा पार्टी के निर्देशों का पालन करने के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। अजित ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.