नई दिल्ली, मार्च 7 -- रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की आपराधिक जांच का मुद्दा संसद में उठाने के लिए समर्थन मांगा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एनसीपी शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा कि केजरीवाल ने इस मामले को संसद में उठाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अजित पवार को न्याय मिले और यह स्पष्ट हो सके कि उनकी मौत एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी। पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की जांच भी बहुत धीमी ग...