नई दिल्ली, फरवरी 21 -- महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर पहले ही केंद्र सरकार पर जांच का दवाब बना रहे पवार परिवार ने नया दावा किया है। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को विमान दुर्घटना की जांच पूरी होने तक हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि 28 जनवरी को हुए बारामति में हुई इस हादसे में ही अजित पवार की जान चली गई थी। महाराष्ट्र की कर्जत-जामखेड़ा विधानसभा का नेतृत्व करने वाले रोहित पवार ने दावा किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान लीयरजेट 45 की मालिक कंपनी वीएसआर के साथ नायडू के घनिष्ठ संबंध हैं। ऐसे में नायडू के केंद्रीय विमानन मंत्री रहते हुए इस जांच पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं। रोहित ने पीएम से आग्र...