बलिया, जनवरी 29 -- बैरिया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गुरुवार को बैरिया तहसील बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मत से शोक प्रस्ताव पारित किया। गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद शोक में न्यायिक कार्यों का स्थगित किया गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि अजित पवार राष्ट्रवादी विचारधारा के नेता थे। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज आहत है। शोक सभा में अजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राकेश मिश्र, राम प्रकाश सिंह, देवेंद्र मिश्र, योगेंद्र पांडे, शत्रुघ्नन सिंह, शिवजी सिंह, राजकुमार तिवारी, रमेश सिंह,जाकिर हुसेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.